Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमPoliticsदिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत, 2 अक...
Politics

दिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

दिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

दिल्ली को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ की शुरुआत की। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुआ यह शहरव्यापी अभियान 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ स्कूलों, सरकारी अस्पतालों, सार्वजनिक शौचालयों और पार्कों की सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एमसीडी मेयर प्रवेश वाही, विधायक अभय वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए ‘माय सिटी, माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

सीएम ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। अगर किसी इलाके में कूड़ा दिखाई देता है तो लोग संबंधित पोस्ट में मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और पार्षद को टैग कर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत कचरा प्रबंधन के लिए 4Cs- कलेक्शन, क्लीनिंग, कन्वर्जन और सर्कुलर इकोनॉमी को अहम बताया। उनका जोर कचरे को स्रोत पर ही अलग करने, बेहतर कलेक्शन व्यवस्था और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर है।

अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने के साथ 3R सिद्धांत यानी रिड्यूस, रियूज और रीसायकल को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही जहां भी गंदगी नजर आए, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

अभियान के तहत 23 और 30 अगस्त को JJ क्लस्टरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 6 और 13 सितंबर को भी इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

1 से 10 सितंबर तक पार्कों में जमा ग्रीन वेस्ट को हटाने का अभियान चलेगा। वहीं, प्रत्येक शनिवार और रविवार सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

17 सितंबर को दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘मेरा स्कूल सबसे सुंदर’ प्रतियोगिता के जरिए स्कूलों की साफ-सफाई और रखरखाव को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्कूलों के लिए ‘जीरो वेस्ट कैंपस अभियान’ भी शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों के लिए प्रोत्साहन की भी घोषणा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डों को कुल ₹1 करोड़ तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य कचरा प्रबंधन को सिर्फ सफाई अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ‘माय सिटी, माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ की भावना के साथ सामूहिक प्रयास से दिल्ली को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में अभियान सफल होगा।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

मायावती ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! यूपी-उत्तराखंड में अकेले उतरेगी BSP, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?
Politics

मायावती ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! यूपी-उत्तराखंड में अकेले उतरेगी BSP, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?

मायावती ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव! यूपी-उत्तराखंड में अकेले उतरेगी BSP, क्या बदलेंगे सियासी सम...

12 days ago 40 views
यूपी में चीनी की कमी की खबरों पर CM योगी का बड़ा बयान, 179 लाख कुंतल से ज्यादा स्टॉक मौजूद
Politics

यूपी में चीनी की कमी की खबरों पर CM योगी का बड़ा बयान, 179 लाख कुंतल से ज्यादा स्टॉक मौजूद

यूपी में चीनी की कमी की खबरों पर CM योगी का बड़ा बयान, 179 लाख कुंतल से ज्यादा स्टॉक मौजूद

15 days ago 28 views
BJP की नई टीम में बड़ा उलटफेर? दिग्गजों की छुट्टी और नए चेहरों की एंट्री के संकेत
Politics

BJP की नई टीम में बड़ा उलटफेर? दिग्गजों की छुट्टी और नए चेहरों की एंट्री के संकेत

20 days ago 39 views
संसद में हंगामे के बीच अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘हर सवाल का जवाब देने को तैयार’
Politics

संसद में हंगामे के बीच अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘हर सवाल का जवाब देने को तैयार’

25 days ago 31 views
Advertise on SDS NewsBook Ad Slot