Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNational100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल प...
National ब्रेकिंग न्यूज़

100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान

100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान

E20 पेट्रोल को लेकर देश में जारी बहस के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च करेंगे। इस दौरान वह E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की ओर से साइन की गई ऑनलाइन पिटीशन प्रधानमंत्री को सौंपने की कोशिश करेंगे।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करीब एक महीने पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को E20 के मुद्दे पर चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब वह व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं।

E20 पर केंद्र सरकार को घेरा

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल के इस्तेमाल के बाद लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और वाहनों में खराबी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद सरकार बिना लोगों को स्पष्ट जवाब दिए E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सरकार का कोई 'हिडेन एजेंडा' हो सकता है।

अमेरिका से इथेनॉल खरीदने का लगाया आरोप

केजरीवाल ने E20 को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के दबाव में केंद्र सरकार इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है और अमेरिका भारत में अपना इथेनॉल एक्सपोर्ट करना चाहता है।

केजरीवाल ने दावा किया कि अगले पांच साल में भारत अमेरिका से बड़ी मात्रा में इथेनॉल खरीद सकता है, जिसका असर देश के लोगों पर पड़ेगा। हालांकि, ये दावे केजरीवाल की ओर से लगाए गए हैं।

'7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा टाउन हॉल'

केजरीवाल ने हाल ही में आयोजित 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20' कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम को 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा।

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोग E20 पेट्रोल को लेकर परेशान हैं। केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि E20 का विरोध करने वाले कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को डराया-धमकाया जाता है।

2.33 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन की पिटीशन

केजरीवाल के मुताबिक, E20 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की गई थी। उन्होंने दावा किया कि करीब 2,33,238 लोगों ने इस पिटीशन पर हस्ताक्षर किए हैं।

अब केजरीवाल का कहना है कि वह बुधवार दोपहर 12 बजे करीब 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। उनके साथ E20 से प्रभावित होने का दावा करने वाले लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को यह पिटीशन सौंपना चाहते हैं और उनके साथ इथेनॉल तथा E20 पेट्रोल के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot