Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Tech › EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती ह...
Tech

EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

EV Future Debate: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की मोबिलिटी का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन TVS Motor के चेयरमैन एमेरिटस Venu Srinivasan ने कहा है कि प्रदूषण कम करने के लिए EV ही एकमात्र समाधान नहीं है। 5 अक्टूबर को IFQM Symposium 2026 के दौरान उन्होंने ऑटो इंडस्ट्री से technology-agnostic नजरिया अपनाने और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने की बात कही।

'EV ही एकमात्र समाधान नहीं'

Venu Srinivasan ने कहा कि अलग-अलग तकनीकों को उनके कुल पर्यावरणीय प्रभाव, प्रदूषण और गुणवत्ता के आधार पर देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक EV को जबरदस्ती अपनाने के बजाय इसे उपभोक्ताओं की पसंद के साथ स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने देना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर दोपहिया और तीन-पहिया वाहनों में EV की बढ़ती स्वीकार्यता का भी जिक्र किया।

इसका मतलब यह नहीं है कि TVS इलेक्ट्रिक वाहनों के खिलाफ है। कंपनी खुद EV सेगमेंट में मौजूद है। Srinivasan का जोर इस बात पर है कि EV, हाइब्रिड, पेट्रोल, CNG और दूसरी तकनीकों को उनके वास्तविक उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव के आधार पर देखा जाए।

Ethanol Blending पर भी बोले Venu Srinivasan

Srinivasan ने पेट्रोल में ethanol blending का समर्थन करते हुए कहा कि इससे भारत की ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन पर इसका असर सीमित है और इसे लेकर चिंता को जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए। हालांकि, ज्यादा ethanol blending पर उन्होंने उपभोक्ताओं को विकल्प देने की संभावना की बात कही।

भारत में E20 पेट्रोल का औसत blending level ESY 2025-26 में नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच 20% रहा। सरकार ने कहा है कि 20% से ज्यादा blending बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और आगे का निर्णय वैज्ञानिक अध्ययन व संबंधित पक्षों से सलाह के बाद लिया जाएगा।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot