अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की आने वाली फ्रीडम सेल आपके लिए खास मौका हो सकती है। 8 अगस्त से शुरू होने वाली इस सेल में iPhone 17 Pro Max पर बड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। खास बात ये है कि तमाम ऑफर्स का फायदा उठाने के बाद इस फोन की कीमत iPhone 17 Pro की लॉन्च कीमत से भी कम हो सकती है।
iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल में इस पर सीधे 8 हजार रुपये की छूट मिल सकती है, जिसके बाद कीमत 1,41,900 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 हजार रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
इतना ही नहीं, पात्र ट्रांजैक्शन पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 1,32,900 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी iPhone 17 Pro Max को iPhone 17 Pro की 1,34,900 रुपये वाली लॉन्च कीमत से भी करीब 2 हजार रुपये कम में खरीदा जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच ProMotion डिस्प्ले, A19 Pro चिपसेट और 48MP के ट्रिपल रियर कैमरे मिलते हैं। वहीं, 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Apple के मुताबिक, इसकी बैटरी 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
इसके अलावा सेल में iPhone 15 और iPhone 16 Plus पर भी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सभी ऑफर्स और कीमतों की अंतिम जानकारी सेल शुरू होने पर ही साफ होगी।