YouTube पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए Views से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। कंपनी ने वीडियो के व्यूज गिनने के तरीके में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, वीडियो का प्लेबैक शुरू होते ही उसे एक View के तौर पर काउंट किया जाएगा।
यानी अगर कोई दर्शक वीडियो की शुरुआत में ही कुछ पल देखने के बाद उसे बंद कर देता है या दूसरे वीडियो पर चला जाता है, तब भी उस वीडियो के खाते में एक व्यू जुड़ जाएगा।
YouTube ने यह बदलाव अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट में Views की गिनती को ज्यादा एक जैसा बनाने के लिए किया है। इससे पहले Shorts और सामान्य वीडियो के Views को लेकर अलग-अलग नियम होने की वजह से क्रिएटर्स के बीच कंफ्यूजन रहता था।
हालांकि, इस बदलाव का सीधा असर क्रिएटर्स की कमाई पर नहीं पड़ेगा। यानी सिर्फ Views की संख्या बढ़ने से विज्ञापन से होने वाली कमाई अपने आप नहीं बढ़ेगी।
लेकिन क्रिएटर्स के लिए एक फायदा जरूर हो सकता है। वीडियो शुरू होते ही View मिलने से कई चैनलों के Views पहले की तुलना में तेजी से बढ़ते दिखाई दे सकते हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि YouTube ने हाल में नए क्रिएटर्स के मोनेटाइजेशन से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। ऐसे में नए चैनल शुरू करने वालों के लिए Views के साथ-साथ Watch Time और ऑडियंस रिटेंशन पर ध्यान देना अभी भी बेहद जरूरी है