ODI World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। कुल 14 टीमें 12 वेन्यू पर 57 मुकाबलों में उतरेंगी।
भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-A हैं, जबकि ग्रुप B में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर-B शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगी।
तीन चरणों में होगा टूर्नामेंट
सबसे पहले 2, 4 और 6 अक्टूबर को नामीबिया में Super Series के तीन मुकाबले होंगे। इसके बाद 12 टीमों के बीच 30 मैचों का ग्रुप स्टेज होगा। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों में चौथे स्थान पर रहने वाली बेहतर टीम Super 7 में पहुंचेगी। यहां 21 मैचों के बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर, जबकि फाइनल 21 नवंबर को होगा।