Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNational15 अगस्त पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! लाल किला, चा...
National

15 अगस्त पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! लाल किला, चांदनी चौक समेत कई रूट बंद

15 अगस्त पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! लाल किला, चांदनी चौक समेत कई रूट बंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक इंतजाम भी सख्त कर दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दोनों दिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। नेताजी सुभाष मार्ग, लोधियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड के हिस्से प्रभावित रहेंगे। इन रास्तों पर केवल अधिकृत पास वाले वाहनों को अनुमति होगी।

इसके अलावा बसों के कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे और पुरानी दिल्ली, लाल किला, जामा मस्जिद और रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आवाजाही के लिए अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड समेत कई वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं। वहीं पूर्वी-पश्चिमी दिल्ली के बीच जाने वाले वाहन NH-24/NH-9, बारापुला रोड और अन्य निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 13 और 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot