Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNational9 दिन तक मलबे में फंसे रहे, ‘हरे कृष्ण’ का जाप करत...
National

9 दिन तक मलबे में फंसे रहे, ‘हरे कृष्ण’ का जाप करते रहे... नेपाल बाढ़ में ऐसे बची दो जिंदगियां

9 दिन तक मलबे में फंसे रहे, ‘हरे कृष्ण’ का जाप करते रहे... नेपाल बाढ़ में ऐसे बची दो जिंदगियां

नेपाल में बाढ़ और तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन से एक राहत भरी खबर सामने आई है। त्रिशूली के 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल के मलबे में करीब 9 दिनों से फंसे दो लोगों को आखिरकार जिंदा बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान संजय शाह और कबीर महार्जन के तौर पर हुई है। संजय प्रोजेक्ट में मैकेनिकल फोरमैन, जबकि कबीर मैकेनिकल सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहे थे।

रेस्क्यू के बाद दोनों ने अपनी आपबीती साझा की। इस मुश्किल वक्त में संजय और कबीर ने भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी का नाम लेकर हिम्मत बनाए रखी। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने लगातार ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप किया और सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद नहीं छोड़ी।

संजय के परिजन देव कुमार शाह ने बताया कि 9 दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी के नाम का जाप करने से उन्हें हिम्मत मिली। वहीं कबीर की बहन ने बताया कि परिवार ने एक समय उनके जिंदा बचने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। सुरक्षित रेस्क्यू की खबर मिलते ही परिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

रेस्क्यू टीम के मुताबिक, टनल के अंदर से एक से ज्यादा लोगों की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद वहां फंसे अन्य लोगों के भी जिंदा होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot