Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › National › अभिजीत दीपके समेत CJP नेताओं की हिरासत पर विजेता द...
National

अभिजीत दीपके समेत CJP नेताओं की हिरासत पर विजेता दहिया का तंज, बोले- ‘मैं फ्री हूं और…’

अभिजीत दीपके समेत CJP नेताओं की हिरासत पर विजेता दहिया का तंज, बोले- ‘मैं फ्री हूं और…’

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासी माहौल गरम है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों की हिरासत को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच CJP के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर तंज कसा है।

‘मैं फ्री हूं और…’, विजेता दहिया ने क्या कहा?

विजेता दहिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने की खबरें आ रही हैं, जबकि वह खुद बाहर हैं। इस बात पर वह हंसते हुए नजर आए।

उन्होंने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी कोई बड़ा काम नहीं करने जा रहे और सिर्फ विरोध से जुड़ी कविता पढ़ेंगे तथा नारे लगाएंगे। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्रदर्शनकारियों के बजाय अपराधियों को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए।

एक अन्य वीडियो में विजेता ने दावा किया कि पुलिस रात में उनके घर पहुंची थी और उनसे प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस यह बात दिन में भी कह सकती थी, रात में उनकी नींद क्यों खराब की गई।

CJP प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, BJP ने बताया ‘फ्लॉप शो’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आईं। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रदर्शन को ‘फ्लॉप शो’ बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बंधक बनाने और हिंसा की कोशिश की गई, लेकिन लोकतंत्र की जीत हुई। हालांकि, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग पक्षों के दावे सामने आ रहे हैं।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot