2026 एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है। कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए, जो नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड है।
भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने बीच में अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन कमलजीत और सुरुचि ने दबाव के बावजूद अपना संयम बनाए रखा। अंत में भारत ने 6.6 अंकों की बढ़त के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। दक्षिण कोरिया 478 अंकों के साथ दूसरे और ईरान 415.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
खास बात यह रही कि भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन किया था और रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
इस जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 में कुल 19 पदक हो गए हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं।