Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalBJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, बोले-...
National

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘पार्टी छोड़ी है, विचार और व्यक्ति नहीं’

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, बोले- ‘पार्टी छोड़ी है, विचार और व्यक्ति नहीं’

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद के साथ-साथ बीजेपी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। पूनावाला ने अपने इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक था।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने शुरुआत में उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने से इनकार किया था और उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। हालांकि, लंबे विचार-विमर्श और गंभीरता से सोचने के बाद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया।

शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पार्टी ने उन्हें जो मंच और अवसर दिए, उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं।

अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए पूनावाला ने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वह अब निजी क्षेत्र में जाने वाले हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी के विचार और प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण का समर्थन करते रहेंगे।

बता दें कि शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का रुख किया था और पार्टी के प्रमुख टीवी प्रवक्ताओं में शामिल रहे।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot