Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalबांकीपुर में BJP की हार के बाद PM मोदी से मिले नीत...
National

बांकीपुर में BJP की हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश, सियासी हलकों में चर्चाएं तेज

बांकीपुर में BJP की हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश, सियासी हलकों में चर्चाएं तेज

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान जेडीयू के संजय झा भी मौजूद रहे। मुलाकात की खबर सामने आने के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इस मुलाकात को बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट हासिल हुए। RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

बांकीपुर सीट बीजेपी का करीब तीन दशक पुराना गढ़ मानी जाती रही है। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने पहले अभिषेक 'बंटी' को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद अंतिम समय में नीरज कुमार को मैदान में उतारा गया।

करीब 3.8 लाख मतदाताओं वाली इस सीट पर 30 जुलाई को सिर्फ 34.30 फीसदी मतदान हुआ। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां 41.45 फीसदी वोटिंग हुई थी।

ऐसे में नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot