इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2026/27 सीजन के लिए पुरुष टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि 9 खिलाड़ियों को इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। टॉम बैंटन समेत सात खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वहीं, ओली रॉबिन्सन की भी इस सूची में वापसी हुई है।
30 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ECB की नई सूची में जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, सैम करन, बेन डकेट, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट और ओली पोप जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है।
इसके अलावा जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ और अन्य खिलाड़ियों को भी कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल किया गया है।
इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
इस बार टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।
वहीं, ओली रॉबिन्सन की वापसी भी चर्चा में है। उन्हें इससे पहले 2022 और 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
11 खिलाड़ियों को दो साल का कॉन्ट्रैक्ट
ECB ने 11 खिलाड़ियों के साथ दो साल का करार किया है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस सूची में जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, विल जैक्स और जोश टंग शामिल हैं।
9 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट
इंग्लैंड डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों में जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रेविस और मिच स्टेनली शामिल हैं।
18 वर्षीय थॉमस रेव इस सूची के सबसे युवा खिलाड़ियों में हैं। वह इस साल अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की युवा टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
ECB ने कॉन्ट्रैक्ट तय करते समय खिलाड़ियों के पिछले प्रदर्शन के साथ रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी भविष्य की भूमिका को भी ध्यान में रखा है।