Elon Musk Shivon Zilis Breakup: एलन मस्क और उनकी पार्टनर शिवॉन ज़िलिस के रिश्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया कि दोनों का रोमांटिक रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि, दोनों अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग जारी रखेंगे।
‘एक हफ्ते में सब बदल गया’
शिवॉन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना बेहद मुश्किल होता है, जिसमें कुछ समय पहले तक प्यार मौजूद था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बदलाव के बारे में पहले से कोई संकेत नहीं मिला था। शिवॉन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मस्क की खुशी की कामना करती हैं और उनके लिए अभी भी गहरी परवाह रखती हैं।
चार बच्चों की साझा जिम्मेदारी
एलन मस्क और शिवॉन ज़िलिस के चार बच्चे हैं। दोनों के जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज़्योर का जन्म 2021 में हुआ था। इसके बाद 2024 में बेटी आर्केडिया और 2025 में बेटे सेल्डन लाइकर्गस के जन्म की जानकारी सामने आई।
शिवॉन ने बच्चों को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताते हुए कहा कि रिश्ते में बदलाव के बावजूद वह मस्क के साथ मिलकर बच्चों की परवरिश जारी रखना चाहती हैं।
ब्रेकअप से पहले हुई थी बातचीत
शिवॉन ने मस्क के साथ हुई हाल की बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। रिपोर्टों के अनुसार, 24 सितंबर की बातचीत में दोनों के बीच प्यार भरी बातें हुई थीं। इसके कुछ समय बाद रिश्ते में बदलाव की खबर सामने आई। मस्क की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।