Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalGen-Z पर बाबा बागेश्वर की दो टूक—‘जोश रहे, लेकिन ह...
National

Gen-Z पर बाबा बागेश्वर की दो टूक—‘जोश रहे, लेकिन होश नहीं खोना है’

Gen-Z पर बाबा बागेश्वर की दो टूक—‘जोश रहे, लेकिन होश नहीं खोना है’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में Gen-Z और आज के युवाओं को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर उसकी सुरक्षा और भविष्य तक, हर क्षेत्र में युवाओं की अहम भूमिका रही है।

युवाओं के आंदोलनों पर बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि अपनी बात रखना जरूरी है, लेकिन जोश के साथ होश बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। उनके मुताबिक, युवा पीढ़ी की गति तेज है और इसी गति से प्रगति भी हो सकती है, लेकिन आंदोलन या प्रदर्शन का ऐसा तरीका नहीं होना चाहिए जिससे देश की स्थिति प्रभावित हो।

उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि विचार नए जरूर हों, लेकिन संस्कार पुराने होने चाहिए। अपनी परंपरा और मर्यादा को बनाए रखते हुए अपनी बात रखने के नए तरीके अपनाने चाहिए।

बाबा बागेश्वर ने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की लत को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ड्रग्स से ज्यादा स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डेटा की एडिक्ट हो गई है। युवा पूरी दुनिया से कनेक्ट हैं, लेकिन कई बार अपने परिवार और खुद से ही डिसकनेक्ट हो जाते हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि जोश के साथ होश, क्रोध के साथ बोध और आधुनिक विचारों के साथ संस्कारों को बनाए रखें।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot