भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजरें यह मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। भारतीय फैंस इस मुकाबले को मोबाइल और टीवी पर देख सकेंगे। खास बात यह है कि कुछ यूजर्स बिना अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदे भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
कब और कहां शुरू होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
कैसे फ्री में देख सकते हैं मैच?
मैच को बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की जांच करें। कुछ टेलीकॉम कंपनियां चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ Sony LIV का सब्सक्रिप्शन देती हैं।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को अपने मौजूदा प्लान में मिलने वाले OTT बेनिफिट्स चेक करने चाहिए। अगर आपके प्लान में Sony LIV का सब्सक्रिप्शन शामिल है और वह वैध है, तो आप अलग से भुगतान किए बिना मैच देख सकते हैं। हालांकि, फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा आपके प्लान और सब्सक्रिप्शन की शर्तों पर निर्भर करेगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
ईशान किशन के तीसरे टी20 से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना पर नजर रहेगी। अभिषेक शर्मा भी टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 150 छक्के पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होंगी।
भारत का संभावित स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र और वरुण चक्रवर्ती।