Fri, 23 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › National › Instagram पर आईं सोनिया गांधी, आत्मकथा ‘Belonging:...
National

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक की शेयर

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक की शेयर

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आत्मकथा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की है। सोनिया गांधी ने पोस्ट के जरिए किताब के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी बताया।

सोनिया गांधी ने पोस्ट में क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पेश है ‘Belonging: A Journey of Love’ का फर्स्ट लुक। यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है।”

उनकी इस पोस्ट के बाद किताब को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस आत्मकथा में सोनिया गांधी के निजी जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़े कई पहलुओं को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है।

10 नवंबर को रिलीज होगी किताब

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। किताब में इटली में बीते उनके बचपन, राजीव गांधी से पहली मुलाकात, शादी और भारतीय राजनीति में उनके प्रवेश तक के सफर का जिक्र होगा।

सोनिया गांधी लंबे समय तक कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल रही हैं। ऐसे में उनकी आत्मकथा से उनके व्यक्तिगत अनुभवों, परिवार और भारतीय राजनीति से जुड़े घटनाक्रमों पर नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है। अब पाठकों को किताब के प्रकाशित होने का इंतजार है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot