Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalजयपुर में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर बवाल, ग...
National

जयपुर में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर बवाल, गांव में घुसने से रोका गया

जयपुर में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर बवाल, गांव में घुसने से रोका गया

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के दौरान विवाद हो गया। पार्टी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका समेत कार्यकर्ताओं को बागरू गांव में जाने से स्थानीय लोगों ने रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा होने की बात सामने आई है।

CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी व लाठी से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बाहरी, आतंकवादी और नक्सली तक कहा गया। शिवांगी ने सवाल उठाया कि जब वे इसी देश के नागरिक हैं, तो उन्हें बाहरी क्यों बताया जा रहा है।

CJP पिछले कुछ दिनों से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का सोशल ऑडिट करने और सुधार की जरूरत वाले मुद्दों को सामने लाने की अपील की गई है।

इसी बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

ऐसे में CJP के स्कूल अभियान और सरकार के नए निर्देश के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। फिलहाल जयपुर के बागरू में हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आ रहे हैं।

 
Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot