Box Office: ‘स्पाइडर-मैन’ के आगे पिटी ‘भाई तेरा स्टार है’, पहले दिन सिर्फ 25 लाख की कमाई
राघव जुयाल की बतौर लीड एक्टर नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई है। 30 जुलाई को हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भाई तेरा स्टार है’ को देशभर में 826 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 0.25 करोड़ यानी 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कम स्क्रीन्स और ‘स्पाइडर-मैन’ की भारी डिमांड का सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला।
राघव जुयाल इससे पहले फिल्म ‘किल’ में अपने दमदार विलेन के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। ‘किल’ ने भारत में करीब 24.97 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था और राघव के करियर को नई पहचान दी थी। लेकिन उनकी सोलो लीड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की शुरुआत ‘किल’ के मुकाबले करीब 80 फीसदी कम रही।
विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निहारिका एनएम, संजय कपूर, निक्की वालिया, बरखा सिंह और विवान भटेना भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है।