KKK15 Winner: टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर का ऐलान हो गया है। इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने अपने नाम की। कई हफ्तों तक खतरनाक स्टंट और मुश्किल टास्क का सामना करने के बाद अविनाश ने फिनाले में जीत हासिल की।
अविनाश ने ऋत्विक और ओरी को पछाड़ा
रोहित शेट्टी के होस्ट किए गए इस सीजन में कई पुराने और नए कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी के साथ मुकाबले के बाद अविनाश मिश्रा विजेता बने। ट्रॉफी जीतते ही वह भावुक हो गए और रोहित शेट्टी ने उन्हें विजेता की ट्रॉफी सौंपी।
ट्रॉफी के साथ मिली प्राइज मनी और कार
'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब जीतने के साथ अविनाश मिश्रा को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक कार और यूरोप ट्रिप भी मिली। वहीं टॉप-3 फाइनलिस्ट्स को एक-एक बाइक दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
जीत के बाद ईशा को लगाया गले
विजेता घोषित होने के बाद अविनाश मिश्रा की दोस्त ईशा भी काफी भावुक नजर आईं। जीत के तुरंत बाद अविनाश ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों का यह मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी जीत पर अविनाश ने कहा कि शो में उन्होंने दूसरों को नहीं, बल्कि खुद को साबित किया। उन्होंने बताया कि टीवी पर एक अच्छे दिखने वाले लड़के के तौर पर पहचान मिलने के बाद वह चाहते थे कि लोग उनके अंदर की दूसरी खूबियां भी देखें। उनके मुताबिक, इस शो ने उन्हें अपने काम से खुद को साबित करने का मौका दिया।