Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalलोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल पेश, हंगामे के...
National ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल पेश, हंगामे के बीच रिजिजू की विपक्ष को चेतावनी- चर्चा से भागे सांसदों पर होगी कार्रवाई

लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाला बिल पेश, हंगामे के बीच रिजिजू की विपक्ष को चेतावनी- चर्चा से भागे सांसदों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया गया। सदन ने विधेयक पेश करने की अनुमति दे दी, लेकिन इस दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित रही।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वह हंगामा छोड़कर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा ले और इसे पारित कराने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह कानून लाई है और चाहती है कि इस पर व्यापक चर्चा हो।

विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर रिजिजू ने कहा कि यह मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता फिलहाल विधेयक पर चर्चा और इसे पारित कराना है।

रिजिजू ने यह भी कहा कि जो सांसद सदन में चर्चा नहीं होने देना चाहते, उनके खिलाफ लोकसभा के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने वालों पर स्पीकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही मिनट बाद विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विधेयक युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सांसद इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय सदन में व्यवधान पैदा कर रहा है।

अब इस विधेयक पर आगे की चर्चा और इसके पारित होने पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि यह कानून लागू होता है, तो पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot