Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Entertainment › ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का रौबीला अंदाज, खून स...
Entertainment

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का रौबीला अंदाज, खून से सना हाथ और आंखों पर चश्मा; 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का रौबीला अंदाज, खून से सना हाथ और आंखों पर चश्मा; 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब मेकर्स ने रणबीर कपूर का पहला लुक जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

पोस्टर में रणबीर कपूर मूंछों, काले चश्मे और दमदार अंदाज में कार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ पर खून के निशान नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में उनके किरदार को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं। रणबीर का यह अवतार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है।

फिल्म के पोस्टर में संजय लीला भंसाली की फिल्मों की खास भव्यता और विजुअल ट्रीटमेंट की झलक भी देखने को मिलती है। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद अब फैंस को आलिया भट्ट और विक्की कौशल के किरदारों की झलक और फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot