बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का शोर है, लेकिन इसी बीच साउथ की एक फिल्म ने बिना ज्यादा चर्चा के शानदार कमाई कर ली है। मास महाराजा रवि तेजा की इमोशनल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ रिलीज के 25 दिन बाद भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने कमाई के साथ-साथ अपने मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी जबरदस्त मुनाफा दिया है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 25वें दिन करीब 2.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 182.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई करीब 234.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
खास बात यह है कि फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से 25 दिनों में फिल्म ने बजट के मुकाबले करीब 147.90 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है। रिपोर्ट में इसे 422.57% प्रॉफिट बताया गया है।
‘इरुमुडी’ रवि तेजा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी त्रिनाथ नाम के एक ऐसे पिता की है, जो शराब की लत से जूझ रहा है और अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए अयप्पा दीक्षा लेने का फैसला करता है।
फिल्म में रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर, स्वासिका और बेबी नक्षत्र अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होने की जानकारी दी गई है।