‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पॉपुलर वेब सीरीज के बाद यह फ्रेंचाइजी अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी और देखते ही देखते इसके किरदार और डायलॉग्स दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुमान के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ भारत में पहले दिन करीब 15 से 20 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग और सिनेमाघरों में दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद से बेहतर रहा, तो फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
वहीं, अगर बुकिंग का रुझान कमजोर रहा तो ओपनिंग करीब 13 से 15 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है।
हालांकि ये सिर्फ शुरुआती अनुमान हैं। फिल्म की वास्तविक कमाई रिलीज के बाद ही सामने आएगी। अब देखना होगा कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ बड़े पर्दे पर अपने फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।