Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalओवैसी ने दिखाया अतीत का आईना, संसद मार्च में लाठीच...
National ब्रेकिंग न्यूज़

ओवैसी ने दिखाया अतीत का आईना, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर उठाए बड़े सवाल

ओवैसी ने दिखाया अतीत का आईना, संसद मार्च में लाठीचार्ज पर उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी  के संसद मार्च के दौरान हुए बवाल और पुलिस लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार  21 जुलाई को मोदी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे बहुत गलत बताया।

मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा, कल जो हुआ वो बहुत गलत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट की और पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही देखने को मिली।

CAA आंदोलन का किया जिक्र 

ओवैसी ने अपने बयान में नागरिकता संशोधन अधिनियम विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय हुई घटनाओं को लोग शायद भूल चुके हैं, लेकिन उन वीडियो को फिर से जनता के सामने लाने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने प्रवेश कर लाइब्रेरी और कैंटीन तक में छात्रों पर कार्रवाई की थी। ओवैसी ने दावा किया कि उस दौरान एक छात्र की आंख की रोशनी भी चली गई थी।

किसानों के आंदोलन का भी दिया उदाहरण 

(AIMIM) प्रमुख ने कहा कि संसद मार्च के दौरान जो हालात बने, वैसी ही अव्यवस्था किसानों के आंदोलन के दौरान लाल किले की घटना में भी देखने को मिली थी। उनके मुताबिक, सरकार को ऐसे आंदोलनों को संभालने के लिए पहले से संवाद और बेहतर रणनीति अपनानी चाहिए थी।
 
नड्डा की CJP नेताओं से मुलाकात पर उठाए सवाल

ओवैसी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की CJP पदाधिकारियों से हुई मुलाकात पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शन कई सप्ताह से जारी था, तो सरकार ने पहले बातचीत क्यों नहीं की।

उन्होंने कहा, अगर सरकार पहले ही छात्रों और प्रदर्शनकारियों से संवाद करती, तो शायद हालात यहां तक नहीं पहुंचते। पूरे मामले में मिस मैनेजमेंट साफ दिखाई देता है।

वायरल वीडियो का दिया हवाला

ओवैसी ने कहा कि सोमवार शाम के वायरल वीडियो देखकर कोई भी समझदार व्यक्ति अंदाजा लगा सकता है कि प्रदर्शनकारियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वह सांसद चंद्रशेखर से मिलकर आए हैं, जो छात्रों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं।

संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है, जबकि सरकार की ओर से अब तक पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot