Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalपंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, NIA ने दाखि...
National

पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पंजाब और दिल्ली में बड़े आतंकी हमलों की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए हथियार, विस्फोटक और ड्रग्स पहुंचाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

चार्जशीट में गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार और फरार चल रहे जसवीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। NIA के मुताबिक, दोनों पर पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है। एजेंसी ने आरोपियों पर UAPA, BNS, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

मामला फरवरी 2026 में अमृतसर में दर्ज हुआ था। उसी दौरान शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से कथित तौर पर IED, रिमोट कंट्रोल, विदेशी पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और हेरोइन बरामद की गई थी। मार्च में NIA ने जांच अपने हाथ में ली।

जांच एजेंसी का दावा है कि शुभम कुमार को एक यात्री ट्रेन में टाइमर आधारित IED लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसका मकसद बड़ा धमाका कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना था। जांच में पंजाब और दिल्ली समेत कई स्थानों को निशाना बनाने की कथित साजिश का भी खुलासा हुआ है।

NIA के अनुसार, जांच के दौरान दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं, जो आरोपियों की भूमिका की पुष्टि करते हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है।

एजेंसी अब पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलरों और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के साथ-साथ सीमा पार से हथियार और ड्रग्स पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot