Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalप्रियंका गांधी Vs बीजेपी सांसद: संसद परिसर में नार...
National

प्रियंका गांधी Vs बीजेपी सांसद: संसद परिसर में नारेबाजी पर गरमाया माहौल, राहुल गांधी को लेकर हुई तीखी बहस

प्रियंका गांधी Vs बीजेपी सांसद: संसद परिसर में नारेबाजी पर गरमाया माहौल, राहुल गांधी को लेकर हुई तीखी बहस

संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में भी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को संसद परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल आमने-सामने आ गए।

दरअसल, प्रियंका गांधी जब संसद की ओर जा रही थीं, तभी बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘शर्म करो’ के नारे लगाए। बीजेपी सांसदों के हाथों में झारखंड में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर पोस्टर भी थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसदों को जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिले थे। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं।

वहीं, मुकेश दलाल ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी झारखंड कब गए थे और उन्होंने वहां छात्रों के मुद्दे पर क्या किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने बताया है कि राहुल गांधी इस मामले पर काम कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने उनसे सवाल किया कि राहुल गांधी झारखंड क्यों नहीं गए।

संसद में जारी गतिरोध के बीच बीजेपी और विपक्ष एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। विपक्ष दिल्ली में Gen Z आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। वहीं, बीजेपी झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर विपक्ष से जवाब मांग रही है।

प्रियंका गांधी ने बीजेपी के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार सरकार के सांसदों को प्रदर्शन करते देखा है और अब सरकार को सदन में आकर जवाब देना चाहिए।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot