Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › National › PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, गुजरात C...
National

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, गुजरात CM बनने के दिन को किया याद

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, गुजरात CM बनने के दिन को किया याद

PM Modi 25 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनका राजनीतिक सफर जारी रहा। केंद्र सरकार ने भी उनके 25 साल के नेतृत्व को रेखांकित करते हुए विशेष प्रस्ताव पारित किया है।

'जब गुजरात के CM की शपथ ली, तब नहीं सोचा था'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जब उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा पड़ाव भी आएगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारत के लोकतंत्र, संविधान और देश की जनता को दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सब जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बीजेपी, NDA और सहयोगी राजनीतिक दलों का भी आभार जताया और कहा कि चुनावों में जनता ने उन्हें अपनी सेवा का अवसर दिया।

'जनता जनार्दन ही मेरे लिए भगवान'

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वह जिस पद पर हैं, उसमें जनता का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि “जनता जनार्दन ही भगवान” है और देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी बहुत बड़ा है।

उन्होंने कहा कि चुनावों ने उन्हें सिखाया कि साधन कम हो सकते हैं, लेकिन हौसले और सपने बड़े होने चाहिए। पीएम मोदी ने स्वयंसेवकों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा ही उनका धर्म और मानवता की सेवा उनका कर्म है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot