Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Entertainment › रणबीर कपूर की 'रामायण' पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल...
Entertainment

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल, बोले- 'राम को एक्शन हीरो बना दिया'

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल, बोले- 'राम को एक्शन हीरो बना दिया'

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' अपने ट्रेलर के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। अब 'शक्तिमान' फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म के ट्रेलर में भगवान राम के चित्रण और VFX को लेकर अपनी राय सामने रखी है।

एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्हें फिल्म में भगवान राम का किरदार जरूरत से ज्यादा एक्शन करते हुए दिखाया गया। उन्होंने खास तौर पर एक सीन का जिक्र किया, जिसमें राम पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते नजर आते हैं। उनके मुताबिक, भगवान राम की छवि 'मर्यादा पुरुषोत्तम' की रही है और फिल्म में उसी स्वरूप को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

'राम को सलमान-अमिताभ जैसा बना दिया'

मुकेश खन्ना ने कहा कि श्रीराम को एक्शन हीरो की तरह पेश करना उन्हें सही नहीं लगा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राम की पहचान उनके संयम, मर्यादा और गरिमा से है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर राम को अत्यधिक एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा, तो फिर वानर सेना की भूमिका का महत्व कैसे समझाया जाएगा।

VFX पर भी बोले मुकेश खन्ना

अभिनेता ने फिल्म के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए गए VFX को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक भव्य विजुअल इफेक्ट्स को पसंद कर सकते हैं, लेकिन भारतीय दर्शक रामायण को आस्था और सांस्कृतिक भावनाओं के नजरिए से भी देखते हैं। मुकेश खन्ना की ये टिप्पणियां फिल्म के ट्रेलर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई हैं।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot