Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Entertainment › सलमान खान ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, रोहित शेट्टी...
Entertainment

सलमान खान ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, रोहित शेट्टी बोले- ‘बस हो गया भाई’; एक्टर के सपोर्ट में उतरे सितारे

सलमान खान ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, रोहित शेट्टी बोले- ‘बस हो गया भाई’; एक्टर के सपोर्ट में उतरे सितारे

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी-शेमिंग और पैपराजी की तस्वीरें खींचने के तरीके पर खुलकर बात की। इसके बाद कई फिल्मी सितारों ने उनका समर्थन किया है। अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी सलमान के सपोर्ट में सामने आए हैं।

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए उन लोगों को जवाब देते नजर आए, जो उनके लुक और उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “उनके लिए सिर्फ बिना शर्त प्यार है। प्यारे ट्रोलर्स, बस हो गया भाई।”

सलमान ने शो के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें भी लगातार उनके लुक को लेकर निशाना बनाया गया। कुछ यूजर्स ने उन्हें उम्रदराज बताया और उनके नए लुक का मजाक उड़ाया। इसके जवाब में सलमान ने अपनी कैप, जैकेट और टी-शर्ट उतारकर कहा कि अब उन्हें जिस तरह ट्रोल करना है, कर सकते हैं।

अभिनेता ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में बदलाव सामान्य है और महिलाओं को इस तरह की टिप्पणियों का सामना नहीं करना चाहिए।

सलमान ने फीमेल एक्टर्स की तस्वीरें गलत एंगल से लेने को लेकर पैपराजी के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उनके इस बयान के बाद वरुण धवन, नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने उनका समर्थन किया।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot