Sun, 15 Nov 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Business › सोने की हॉलमार्किंग फीस बढ़ी, अब ₹45 की जगह देने ह...
Business

सोने की हॉलमार्किंग फीस बढ़ी, अब ₹45 की जगह देने होंगे ₹75; जानें ग्राहक पर कितना असर

सोने की हॉलमार्किंग फीस बढ़ी, अब ₹45 की जगह देने होंगे ₹75; जानें ग्राहक पर कितना असर

त्योहारी और शादी के सीजन से पहले सोने के गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की वस्तुओं की हॉलमार्किंग फीस में बढ़ोतरी की है। 14 सितंबर 2026 से एक सोने की वस्तु की हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हो गई है। यानी प्रति वस्तु ₹30 की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, इसका यह सीधा मतलब नहीं है कि ग्राहकों को हर गहने के लिए ₹30 अतिरिक्त देने होंगे। हॉलमार्किंग फीस ज्वेलर्स द्वारा मान्यता प्राप्त परख और हॉलमार्किंग केंद्र (AHC) को दी जाती है। नियमों में ग्राहक से अलग से ₹75 वसूलने का प्रावधान नहीं बताया गया है। ज्वेलर चाहे तो इस अतिरिक्त लागत को खुद वहन कर सकता है या इसे गहने की कुल कीमत में शामिल कर सकता है।

नई व्यवस्था में सोने की प्रत्येक वस्तु के लिए ₹75 फीस है, जबकि एक खेप की न्यूनतम फीस ₹200 रखी गई है। वहीं चांदी की हॉलमार्किंग फीस में बदलाव नहीं हुआ है। चांदी की वस्तु पर शुल्क पहले की तरह ₹35 और न्यूनतम खेप शुल्क ₹150 है।

गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें। गहने पर BIS का मानक चिह्न, शुद्धता का फाइननेस नंबर और 6 अंकों वाला HUID नंबर देखें। HUID के जरिए हॉलमार्क से जुड़ी जानकारी सत्यापित की जा सकती है।

इसलिए सिर्फ हॉलमार्किंग फीस बढ़ने के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि हर सोने का गहना सीधे ₹30 महंगा हो गया है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot