Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalसंसद के बाहर आमने-सामने NDA और विपक्ष, नारेबाजी के...
National

संसद के बाहर आमने-सामने NDA और विपक्ष, नारेबाजी के बीच सुरक्षा घेरा बना ‘ढाल’

संसद के बाहर आमने-सामने NDA और विपक्ष, नारेबाजी के बीच सुरक्षा घेरा बना ‘ढाल’

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी सांसदों के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। दोनों पक्ष संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए आमने-सामने आ गए। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मी दोनों गुटों के बीच ढाल बनकर खड़े रहे।

विपक्षी सांसद दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में जवाब और चर्चा की मांग करते नजर आए। इस दौरान ‘अमित शाह सदन में आओ’ के नारे लगाए गए।

वहीं, NDA सांसदों ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेता भी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के बाद सांसद लोकसभा पहुंचे। कार्यवाही की शुरुआत हंगामे के साथ हुई, हालांकि वंदे मातरम के दौरान माहौल कुछ देर शांत रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी सदन में पहुंचे, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हो सका। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने एक-दूसरे पर संसद का माहौल खराब करने के आरोप लगाए। अब मानसून सत्र खत्म होने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक टकराव जारी रहने के संकेत हैं।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot