Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalसावन के तीसरे सोमवार पर हादसों की मार, लखीसराय से...
National

सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों की मार, लखीसराय से उज्जैन और तारापीठ तक मची अफरा-तफरी

सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों की मार, लखीसराय से उज्जैन और तारापीठ तक मची अफरा-तफरी

सावन के तीसरे सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से हादसों की कई खबरें सामने आईं। बिहार के लखीसराय से लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन, पश्चिम बंगाल के तारापीठ और महाराष्ट्र के पालघर तक दुर्घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया।

बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का पोल और तार गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई और लोग बचने के लिए भागने लगे।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी दर्शन के लिए लगी कतार में अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया गया कि बैरिकेडिंग के पास करंट फैलने की सूचना से श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए।

वहीं पश्चिम बंगाल के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के पालघर स्थित बोईसर MIDC में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।

इन घटनाओं के बाद प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot