Sun, 06 Sep 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होमNationalसीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग...
National

सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग पर बवाल, आदेश किसने दिया? तीन घायल, कई बड़े सवाल खड़े

सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग पर बवाल, आदेश किसने दिया? तीन घायल, कई बड़े सवाल खड़े

बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से AK-47 असॉल्ट राइफल से फायरिंग किए जाने के मामले ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा कर दिया है। घटना के बाद एसआईटी के जवान अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रदर्शन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी और किन परिस्थितियों में यह फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए थे। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी पत्थरबाजी कर रहे थे, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जवान का उद्देश्य भीड़ को हटाना था, न कि किसी को निशाना बनाना।

घटना में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घायलों को AK-47 की गोली नहीं लगी। मौके पर अन्य स्थानों से भी फायरिंग होने की बात सामने आई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि घायल पुलिस की गोली से हुए या उपद्रवियों की ओर से हुई फायरिंग में।

नियमों पर उठे सवाल

पुलिस नियमों के अनुसार, लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग तक के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब घटना के समय डीएम और एसपी मौके पर मौजूद थे, तो क्या उनकी अनुमति से AK-47 का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। फिलहाल इस पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

AK-47 के इस्तेमाल पर क्या है नियम?

AK-47 एक असॉल्ट राइफल है, जिसका उपयोग सामान्य भीड़ नियंत्रण के बजाय विशेष सुरक्षा और गंभीर ऑपरेशन में किया जाता है। बिहार सरकार ने वर्ष 2018 में जारी आदेश के तहत वीआईपी सुरक्षा में तैनात अधिकांश पुलिसकर्मियों के लिए AK-47 लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया था। केवल राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा कर्मियों को ही इसकी अनुमति है।

सीवान में क्या हैं हालात?

घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब तक 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रदर्शन के दौरान करीब 30 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें जिले के एसपी और नगर थाना प्रभारी भी शामिल हैं। फिलहाल पूरे सीवान में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि छात्र प्रदर्शन पर AK-47 का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में संबंधित एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई तथा गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि छात्र प्रदर्शन जैसे हालात में AK-47 जैसी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किसके आदेश पर किया गया और क्या यह कार्रवाई पुलिस मैनुअल के अनुरूप थी। इन सवालों के जवाब आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS NewsBook Ad Slot