यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन भी जबरदस्त रफ्तार बनाए रखी है। पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी मजबूत कमाई दर्ज की है। सुबह 11 बजे तक फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
रिलीज के पहले दिन ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 101.10 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा। हिंदी बेल्ट फिल्म के लिए सबसे बड़ा बाजार साबित हुआ, जहां से करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं कन्नड़ से 23.30 करोड़, तेलुगु से 16 करोड़, तमिल से 5.50 करोड़ और मलयालम से 1.30 करोड़ रुपये मिले। ओवरसीज में भी फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
दूसरे दिन कलेक्शन में कुछ गिरावट की उम्मीद के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग मजबूत बताई जा रही है। अनुमान है कि दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ भारत में करीब 52-54 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है।
अगर फिल्म इस अनुमान के आसपास कमाई करती है, तो यह 2026 की दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आ रही हैं।