Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। विजय सलगांवकर के किरदार की वापसी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी मजबूत प्रदर्शन किया है।
पहले दिन 95 करोड़ के पार पहुंची कमाई
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर को रिलीज के पहले दिन ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में करीब 95.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें लगभग 15 करोड़ रुपये का योगदान विदेशी बाजार से बताया जा रहा है। वहीं भारत में फिल्म की कमाई करीब 66.75 करोड़ रुपये रही।
अजय देवगन की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल
95 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग के साथ ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की हालिया फिल्मों के बीच अपनी मजबूत जगह बना ली है। फिल्म ने ‘मैदान’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की लाइफटाइम कमाई के आंकड़े को पहले ही दिन पार कर लिया।
अब नजर फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर है। अगर कमाई की यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म शुरुआती वीकेंड में 200 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती है।