अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनावों के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है। चुनावी नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनेट में बहुमत हासिल करने की ओर बड़ी बढ़त बनाई है। कई राज्यों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है और प्रतिनिधि सभा में भी पार्टी की जीत का अनुमान जताया गया है।
कमला हैरिस ने वीडियो शेयर कर ट्रंप पर कसा तंज
चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। खबर के मुताबिक, उन्होंने हंसते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। चुनावी नतीजों को ट्रंप की लोकप्रियता और उनकी नीतियों के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
कंसास में करीब 94 साल बाद डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत
कंसास में भी चुनावी नतीजों ने सबको चौंका दिया। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एडम हैमिल्टन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा सीनेटर रोजर मार्शल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कंसास में करीब 94 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की इस जीत को बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है।
इन नतीजों के बाद अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन बदलने के संकेत मिल रहे हैं। सीनेट और प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की बढ़त से ट्रंप के लिए अपने कार्यकाल के अगले दो साल में नीतियों को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।