Thu, 22 Oct 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के" 100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान CJP मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजन आए सामने, बोले- ‘पुलिसवालों का भी परिवार होता है’ 'पैलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से SOP पर मांगा जवाब TRE-4 भर्ती का बड़ा अपडेट: BPSC को भेजी गई अधियाचना, हजारों शिक्षक पदों पर होगी नियुक्ति पेपर लीक पर सख्त कानून की ओर बड़ा कदम, विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने एंटी पेपर लीक बिल किया पारित संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी! अमेरिका के नए बिल से भारत पर 100% टैरिफ का खतरा पप्पू यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो', मिथिला पाग विवाद पर भड़के"
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › International › भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? मोदी-ट्रंप की फिर हो...
International

भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? मोदी-ट्रंप की फिर हो सकती है बात, जानें क्या है अड़चन

भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? मोदी-ट्रंप की फिर हो सकती है बात, जानें क्या है अड़चन

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील की बातचीत अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है। हालांकि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने साफ किया है कि समझौते की घोषणा अभी तत्काल होने वाली नहीं है। उनके मुताबिक दोनों देशों ने उन मुद्दों की पहचान कर ली है, जिन पर अभी सहमति बनना बाकी है।

ग्रीर ने कहा कि भारत और अमेरिका समझौते को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बातचीत अब आखिरी दौर में है। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई चर्चा को भी सकारात्मक बताया। दोनों देशों के अधिकारी बाकी मुद्दों को सुलझाने में जुटे हैं।

मोदी-ट्रंप की फिर हो सकती है बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 30 सितंबर को फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों समेत द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के मुताबिक, दोनों नेता जल्द ही एक बार फिर फोन पर बातचीत कर सकते हैं और ट्रेड डील की प्रगति पर चर्चा कर सकते हैं।

क्या है भारत की चिंता?

भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में उसे उसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उचित कारोबारी अवसर मिले। भारत की ओर से ASEAN देशों, चीन और बांग्लादेश जैसे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष बचे हुए व्यापारिक मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot