Sun, 22 Nov 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Entertainment › Ramayana X Review: राम के किरदार में रणबीर कपूर ने...
Entertainment

Ramayana X Review: राम के किरदार में रणबीर कपूर ने जीता दिल, रावण बने यश की भी तारीफ; VFX और BGM के कायल हुए दर्शक

Ramayana X Review: राम के किरदार में रणबीर कपूर ने जीता दिल, रावण बने यश की भी तारीफ; VFX और BGM के कायल हुए दर्शक

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। शुरुआती रिव्यू में फिल्म के विजुअल्स, कलाकारों की एक्टिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है।

शानदार विजुअल्स और स्टार कास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसके भव्य दृश्यों और सिनेमैटिक अनुभव की सराहना की है। एक यूजर ने फिल्म को खूबसूरत विजुअल्स, दमदार अभिनय और भावुक कहानी से सजा शानदार अनुभव बताया। वहीं, एक अन्य दर्शक ने इसके एक्शन सीन्स और बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की।

हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म की रफ्तार को धीमा बताया है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कुछ हिस्सों को उबाऊ और कहानी की बुनावट को कमजोर भी कहा गया है। यानी फिल्म को लेकर तारीफ के साथ कुछ आलोचनाएं भी सामने आई हैं।

राम बने रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश की तारीफ

फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार को दर्शकों से खास सराहना मिल रही है। वहीं, रावण के रूप में यश की मौजूदगी भी लोगों को प्रभावित कर रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इंटरवल तक फिल्म को 5 में से 5 स्टार देते हुए रणबीर की एक्टिंग को बेहतरीन बताया और यश के रावण वाले किरदार की भी जमकर तारीफ की।

हंस जिमर और एआर रहमान के संगीत की चर्चा

फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी शुरुआती प्रतिक्रियाओं में बड़ी खूबी बताया जा रहा है। हंस जिमर और एआर रहमान के संगीत की दर्शक तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन और संगीत ने इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिलहाल ये शुरुआती सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं हैं। फिल्म को लेकर असली तस्वीर दर्शकों की आगे आने वाली प्रतिक्रियाओं और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से साफ होगी।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot