संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत की ओर से जवाब देने के बाद पेटल गहलोत चर्चा में हैं। 26 सितंबर 2026 को भारत के राइट टू रिप्लाई के तहत गहलोत ने पाकिस्तान के आतंकवाद और कश्मीर से जुड़े बयानों पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद की लंबे समय से नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपने बचाव के अधिकार का इस्तेमाल जारी रखेगा।
पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले जून 2020 से जुलाई 2023 तक वह विदेश मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर रहीं।
उनकी पढ़ाई भी राजनीति और भाषाओं से जुड़ी रही है। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और फ्रेंच लिटरेचर में पढ़ाई की। इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया। अमेरिका के मिडिलबरी इंस्टीट्यूट से उन्होंने लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन और ट्रांसलेशन में भी मास्टर्स किया।
संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी गहलोत को कई UNGA बैठकों में भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए दर्ज किया गया है।