Mon, 23 Nov 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › National › मुंबई में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, अमिताभ ब...
National

मुंबई में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन का घर जलसा और एयरपोर्ट भी निशाने पर

मुंबई में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन का घर जलसा और एयरपोर्ट भी निशाने पर

मुंबई में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन का घर जलसा और एयरपोर्ट भी निशाने पर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार धमकी भरे ईमेल में शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इनमें मुंबई मेयर ऑफिस, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा, बैंक, कोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स जैसे स्थान शामिल हैं। धमकी की जानकारी मिलते ही मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्थानों पर जांच और तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी जगह से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सबसे पहले मुंबई महानगरपालिका यानी BMC के मेयर ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई। चूंकि ईमेल में मेयर ऑफिस का भी नाम शामिल था, इसलिए वहां तत्काल सुरक्षा टीमों को भेजा गया। बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय परिसर की जांच की और आसपास के इलाकों का भी निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा समेत कई जगहों को बनाया निशाना

इस धमकी भरे ईमेल में जिन स्थानों का जिक्र किया गया है, उनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आवास जलसा भी शामिल है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स, एक बैंक और अदालत को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल में पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB की एक शाखा का भी विशेष रूप से जिक्र किया गया है। इस धमकी के सामने आने के बाद बैंक के संबंधित कार्यालयों और शाखाओं की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस और सुरक्षा टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने वाले व्यक्ति का मकसद क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

मुंबई को लगातार मिल रही धमकियों से बढ़ी चिंता

मुंबई में इस तरह की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में मेयर ऑफिस को भी कई बार धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। करीब दो सप्ताह पहले भी इसी तरह का एक ईमेल सामने आया था। अब एक बार फिर कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। हाल के दिनों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद भी मुंबई में सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। ऐसे में नई धमकी ने पुलिस और प्रशासन की सतर्कता और बढ़ा दी है। हालांकि, इन घटनाओं के बीच किसी भी धमकी को वास्तविक खतरा मानकर जांच करना जरूरी समझा जा रहा है।

ईमेल में लिखा गया विवादित संदेश, बैंक को भी धमकी

मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक, मेयर ऑफिस को मिले ईमेल में एक विवादित संदेश भी लिखा गया था, जिसमें 'खालिस्तान बोलेगा, मुंबई जिंदाबाद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच और दक्षिण मुंबई के जावेरी बाजार इलाके में मौजूद बैंक शाखा को भी धमकी भरा संदेश भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बैंक से जुड़े ईमेल में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। ईमेल के विषय में मुंबई स्थित PNB की एक शाखा को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। इसके साथ ही 27 नवंबर और 31 दिसंबर की तारीखों का भी जिक्र किया गया है। इन तारीखों को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर धमकी देने वाला व्यक्ति क्या संदेश देना चाहता है।

बताया जा रहा है कि बैंक से संबंधित ईमेल सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर एक जीमेल अकाउंट से भेजा गया था। वहीं, मेयर ऑफिस को धमकी मिलने की जानकारी सुबह करीब 10 बजकर 12 मिनट पर सामने आई। अलग-अलग स्थानों पर भेजे गए इन संदेशों के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

फिलहाल मुंबई पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाना है। जांच टीमें ईमेल भेजने वाले अकाउंट और उससे जुड़े डिजिटल सुरागों की पड़ताल कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया, इसके पीछे कौन लोग हैं और क्या उनका किसी संगठन या अन्य नेटवर्क से संबंध है।

सुरक्षा एजेंसियां धमकी में बताए गए सभी स्थानों को लेकर सतर्क हैं। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, बैंक, मेयर ऑफिस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच और निगरानी बढ़ाई गई है।

कई सवालों के जवाब तलाश रहीं जांच एजेंसियां

मुंबई को लगातार मिल रही धमकियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बार-बार एक ही शहर के महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने की धमकी कौन दे रहा है? क्या ये केवल दहशत फैलाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है? अलग-अलग ईमेल में कई तारीखों और स्थानों का जिक्र क्यों किया जा रहा है?

फिलहाल जांच में किसी भी स्थान पर विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन लगातार मिल रहे धमकी भरे संदेशों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस ईमेल भेजने वाले तक कब पहुंचती है और इस पूरे मामले के पीछे की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

चक्रवात अक्वान का खतरा! 20 नवंबर को तट से टकरा सकता है तूफान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को किया अलर्ट
National

चक्रवात अक्वान का खतरा! 20 नवंबर को तट से टकरा सकता है तूफान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को किया अलर्ट

चक्रवात अक्वान का खतरा! 20 नवंबर को तट से टकरा सकता है तूफान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को...

4 days ago 17 views
जौलजीबी मेले में हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बढ़ीं मुश्किलें, 4 समर्थक गिरफ्तार; खुद फरार
National

जौलजीबी मेले में हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बढ़ीं मुश्किलें, 4 समर्थक गिरफ्तार; खुद फरार

जौलजीबी मेले में हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बढ़ीं मुश्किलें, 4 समर्थक गिरफ्तार; खुद...

4 days ago 18 views
राहुल गांधी के सामने विदेशी नेता ने लगाया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा, BJP भड़की; पूछा- चुप क्यों रहे कांग्रेस नेता?
National

राहुल गांधी के सामने विदेशी नेता ने लगाया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा, BJP भड़की; पूछा- चुप क्यों रहे कांग्रेस नेता?

राहुल गांधी के सामने विदेशी नेता ने लगाया ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा, बीजेपी भड़की; पूछा- चुप क्य...

6 days ago 21 views
कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर
National

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 11 नवंबर के हमले का लि...

6 days ago 18 views
Advertise on SDS News — Book Ad Slot