Sun, 22 Nov 2026 मुख्य वेबसाइट
खोजें संपर्क
BREAKING NEWS
मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से टकराव के संकेत WhatsApp पर AI से बदल सकेंगे फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा Image Expansion फीचर वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, SBI का 12,668 करोड़ रुपये बकाया CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया टीम के बने सलाहकार 'रामायण' में सीता के गहनों पर क्यों उठे सवाल? जूलरी डिजाइनर तरंग अरोड़ा ने बताई पूरी कहानी पंजाब में AAP-कांग्रेस की तकरार से किसे होगा फायदा? 2027 चुनाव में चार दलों की चुनौती अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने किया स्वागत, बोले- हर युवा को मिले सैन्य ट्रेनिंग Bigg Boss 20: फैमिली का मैसेज सुनकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां की बातों से आहत हुईं माही; शो छोड़ने की दी धमकी
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
Advertisement
Advertise on Sangam News — Reach 2 Crore+ TV Homes | Book Now
WA f 𝕏
होम › Politics › राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवा...
Politics

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, चार याचिकाओं पर होगी विचार

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, चार याचिकाओं पर होगी विचार

अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की ओर से दिए गए चंदे और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं के मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार (2 नवंबर) को सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने जांच से संबंधित चार्जशीट की एक प्रति मांगी थी। अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ जांच से जुड़े दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा करेगी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने आठ आरोपियों से जुड़ी 105 घटनाओं का ब्योरा दिया था। इनमें कथित तौर पर बिना अनुमति नकदी निकालने और संदिग्ध जमा से जुड़े मामले शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष अदालत की सुनवाई और जांच के नतीजों के बाद ही सामने आएगा।

तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई

मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। इसमें जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं। अदालत जांच एजेंसियों की ओर से पेश किए जाने वाले दस्तावेजों और अब तक हुई कार्रवाई पर विचार कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में कितनी याचिकाएं?

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने चार याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी की रिट याचिका, खुद अपना पक्ष रख रहे अजय कुमार राय की क्रिमिनल रिट याचिका, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह की याचिका और हिंदू धर्म परिषद की ओर से दायर याचिका शामिल हैं।

पिछली सुनवाई में यूपी सरकार ने क्या बताया था?

21 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही SIT ने अपनी पड़ताल लगभग पूरी कर ली है। सरकार के मुताबिक, टीम अगले दो दिनों में चार्जशीट दाखिल करने वाली थी। अब सुप्रीम कोर्ट जांच की प्रगति और संबंधित दस्तावेजों पर विचार करेगा।

Advertisement
Advertise With Us

Premium ad slots on India's devotional news portal

Learn More →

संबंधित खबरें

Advertise on SDS News — Book Ad Slot